तन ते दुखी ताकि पीड़ा हर जा सके!
मन ते दुखी ताकूं जानिबो मुश्किल है!!
धाम धाम ढूंढत फिरे है भगवान कूं!
मन में न भाव हो तो पानो मुश्किल है!!
बदले न भाव हाथ में काठ माला चले!
दुनिया कूं दिखाओ भली यह मुश्किल है!!
प्रभु कूं पावे कूं चढ़ावो पैसा न परसाद!
भाव से पुकारो पर काम यह मुश्किल है!!