दिल में गिले शिकवे रखने से क्या मिलेगा।
बहने दे इसे आंसुओं में दिल हल्का मिलेगा।।
बहुत मुश्किल है आजकल रिश्ते संभालना।
किसी से कुछ कह दिया वहीं बहका मिलेगा।।
मोहब्बत बड़ी शिद्दत से देर तक निभाई हमने।
क्या जरुरी है कि बदले में तुझे वफा मिलेगा।।
सभी को अपना समझ न कह देना राज अपने।
वरना कल अखबार में तेरा अफसाना मिलेगा।।
हमने बड़ी मुश्किल से हासिल की है कामयाबी।
हर तरफ कोई न कोई दिल जलता हुआ मिलेगा।।
अब कहां हैं लोग दूसरों की खुशी में खुश होने वाले।
तू जहां से भी गुजरेगा चलता तेरा किस्सा मिलेगा।।