राम से बड़ा राम का नाम मूरख यह पार लगाएगा।
राम नाम का तू जप ले बंदे फिर पीछे तू पछतायेगा ।।
जैसी करनी वैसी भरनी जग की रीति यही है चलनी।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
क्या लेकर तू आया यहां पर और क्या तू ले जायेगा।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
भाई बहन मात पिता सुत दारा कोई काम न आयेगा।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
महल दोमहले दौलत शौहरत सब यहीं रह जायेगा।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
अभी समय सद्गुरु की शरण में जा वो पार लगायेगा।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
नाम मंत्र लेकर भजन कर तू भव सागर तर जायेगा।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
सबका पालन हार है एक ही सबकी पार लगायेगा।
राम का नाम तू जप ले बंदे फिर पीछे पछतायेगा।।
रमेश शर्मा
 
                        



 
                     
                     
                     
                     
                     
                    
 
                    






