दुनिया भर के दर्दों को सीने में समाया।
मगर झुकती आंखों ने ये राज बताया।।
ग़ैर तो गैर थे अपनों ने भी ठुकराया।
मगर झुकती आंखों ने ये राज बताया।।
ये इश्क नहीं आसान देर से समझ आया।
मगर झुकती आंखों ने ये राज बताया।।
किसे जा हम किसकी करते शिकायत।
मगर झुकती आंखों ने ये राज बताया।।
जिस पर था भरोसा उसने ही सताया।
मगर झुकती आंखों ने ये राज बताया।।
वो ऊपर बैठा सब कुछ देख रहा है।
मगर झुकती आंखों ने ये राज बताया।।